दरभंगा

सभी पंचायतों में डब्ल्यूपीयु निर्माण एवं लंबित आवास योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश

डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), आवास प्लस, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं डब्ल्यूपीयु की समीक्षा की, 21 जुलाई के सहयोग शिविर की तैयारियां समय पर पूरी करने के दिए निर्देश

दरभंगा, 18 जुलाई 2026 :-समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), आवास प्लस योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना तथा डब्ल्यूपीयु (WPU) सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत में डब्ल्यूपीयु का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाए,ताकि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आम लोगों तक पहुंच सके।

 

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), आवास प्लस योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत लंबित मामलों की प्रखंडवार समीक्षा की।

 

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा कराया जाए तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने 21 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन,अनुमंडल पदाधिकारी सदर, डीसीएलआर सदर, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *