मनोरंजन

मेरा यौन शोषण हुआ था… सालों बाद Sohail Khan ने बताया अपने जीवन का सबसे बड़ा सच, बोलें- मैं बहुत शर्मिंदा महसूस करता था

डेस्क: लॉकअप 2 के बाद अमेज़न प्राइम वीडियो में एक और रियलिटी शो की शुरुआत हुई थी जिसका नाम द अलायंस है। यह शो भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में सलमान खान के भाई सोहेल खान ने भी एंट्री की है और उनकी गेम लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। इसी के साथ कुछ दिनों पहले ही इस शो में उनकी एक्स वाइफ सीमा ने भी शो में एंट्री कर ली है। डाइवोर्स के बावजूद भी दोनों में दोस्ती का रिश्ता बरकरार है। इसके बाद सोहेल खान ने अपने जीवन का सबसे बड़ा राज शेयर किया, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। उन्होंने सबके सामने बताया कि बचपन  में उनके साथ योन शोषण हुआ था और उस घटना ने मुझे अंदर तक तोड़ के रख दिया था और उस समय मैंने यह बात किसी को नहीं बताई थी।

पिता को बताने में आती थी शर्म 
उन्होंने बताया कि जब मैं काफी छोटा था, जब मेरे साथ शोषण हुआ था। बहुत सालों तक मैंने यह बात सब से छुपा कर रखी और काफी समय बाद जब मैं बड़ा हुआ, तब मैंने उनको पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद मेरे पिता ने मुझसे पूछा कि इतने समय तक तुमने यह बात क्यों छुपाई, तो तब मैंने कहा कि मुझे ऐसी बातें बताने में शर्म आती थी।
सोहेल ने अपने बेटों को दी ये सलाह 
हाल ही में आए एक एपिसोड में सोहेल ने बताया कि मैं रैगिंग और बुलिंग के खिलाफ हूं। इस वजह से हमेशा अपने बेटों को मैंने यही सलाह दी है कि यदि तुम्हे कोई तंग करे ये डराए तो तुरंत बिना किसी झिझक के मुझसे अपनी बातें शेयर करो। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह खुद भी बचपन में ऐसी स्थिति का सामना कर चुके हैं, इसलिए चाहते हैं कि उनके बच्चे कभी भी ऐसी बात अपने मन में न रखें।
अपने बेटे का नाम राम खान रखना चाहते थे सोहेल खान 
कुछ दिनों पहले ही सोहेल खान ने खुलासा किया था कि वो अपने बेटे का नाम राम खान रखना चाहते थे। इसके अलावा यदि उनकी बेटी हुई तो उसका नाम सीमा रखा जाएगा। लेकिन जब मेरे बेटा हुआ तो सीमा ने होश में आते ही सबसे पहले बोला- निर्वाण नाम कैसा रहेगा ? इसके बाद बिना सोचे-समझे मैंने उन्हें हां कर दी।
शादी के 24 साल बाद हुआ सीमा और सोहेल का तलाक
अगर सोहेल खान और सीमा सजदेह की निजी जिंदगी की बात करें, तो दोनों ने साल 1998 में विवाह किया था। करीब 24 साल तक साथ रहने के बाद उन्होंने 2022 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों अपने रिश्ते को सम्मानजनक बनाए हुए हैं और मिलकर अपने दोनों बेटों की परवरिश कर रहे हैं। पूर्व पति-पत्नी होने के बावजूद उनके बीच अच्छी समझ और आपसी सम्मान आज भी कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *