अंतरराष्ट्रीय

तेहरान में ट्रंप को लेकर विवादित बिलबोर्ड, ‘हम ट्रंप को मारेंगे’ लिखा संदेश; अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ा

डेस्क: अमेरिका और ईरान (The United States and Iran) के बीच जारी तनाव के बीच ईरान की राजधानी तेहरान (Tehran) में एक विवादित बिलबोर्ड (Tehran) लगाए जाने की खबर सामने आई है। इस बिलबोर्ड में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक काले ताबूत में लेटा हुआ दिखाया गया है। साथ ही अंग्रेजी और फारसी भाषा में कथित तौर पर “We Will Kill Trump” (हम ट्रंप को मारेंगे) जैसा संदेश लिखा गया है। इस घटनाक्रम ने दोनों देशों के बीच पहले से जारी तनाव को और बढ़ा दिया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह बिलबोर्ड तेहरान के प्रमुख एंगेलाब (Enghelab) चौक पर लगाया गया है। पोस्टर में ट्रंप को प्रतीकात्मक रूप से मृत अवस्था में दर्शाया गया है। इसके नीचे कथित तौर पर “मिनाब की याद में” भी लिखा गया है, जिसे ईरान में हालिया संघर्ष के दौरान हुए एक हमले से जोड़कर देखा जा रहा है।
पहले भी लगते रहे हैं ऐसे नारे
ईरान में इससे पहले भी अमेरिका और उसके नेताओं के खिलाफ तीखे नारे लगाए जाते रहे हैं। सार्वजनिक आयोजनों और रैलियों में “डेथ टू अमेरिका” और “डेथ टू ट्रंप” जैसे नारे सुनाई देते रहे हैं। हाल के दिनों में आयोजित एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भी इसी तरह के नारे लगाए जाने की खबरें सामने आई थीं।

दोनों देशों के बीच बढ़ा सैन्य तनाव
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बना हुआ है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलों और जवाबी कार्रवाई के आरोप लगा रहे हैं। क्षेत्रीय सुरक्षा और समुद्री मार्गों को लेकर भी तनाव बढ़ा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और जहाजरानी पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
ट्रंप पहले दे चुके हैं प्रतिक्रिया
ईरान से मिलने वाली धमकियों को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप पहले भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि यदि उनके खिलाफ किसी तरह का हमला होता है, तो अमेरिका उसकी कड़ी प्रतिक्रिया देगा। ट्रंप का कहना था कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों और सैन्य नेतृत्व को पहले से आवश्यक निर्देश दे रखे हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे का तत्काल जवाब दिया जा सके।
हालांकि, तेहरान में लगाए गए इस बिलबोर्ड को लेकर अमेरिकी प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, ईरानी अधिकारियों ने भी इस पोस्टर के संबंध में अलग से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *