डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट जारी कर (NEET UG Re Exam Result 2026) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (NEET UG Re Exam Result) सकते हैं।यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नीट यूजी परीक्षा में कुल 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं पेपर रद्द होने के बाद एग्जाम 21 जून को आयोजित किया गया था। वहीं अब फाइनल आंसर की के बाद रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर NEET UG Re Exam Result 2026 लिंक पर क्लकि करें।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
स्कोर कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
58 फीसदी से ज्यादा क्वालिफाइड कैंडिडेट्स महिलाएं

NEET UG 2026 रिजल्ट की सबसे खास बात यह है कि क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों में 58 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं। महिलाओं का क्वालिफिकेशन रेट भी पुरुषों से अधिक रहा। परीक्षा में शामिल 56.8 फीसदी महिला उम्मीदवार क्वालिफाई हुईं, जबकि पुरुष उम्मीदवारों में यह आंकड़ा 55.1 फीसदी रहा।
715 अंक के साथ दो उम्मीदवार संयुक्त रूप से टॉपर
NEET UG 2026 में 720 में से 715 अंक हासिल करने वाले दो उम्मीदवारों ने संयुक्त रूप से सबसे अधिक स्कोर किया है। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक प्राप्त किए हैं।
परीक्षा में 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए। वहीं 1,492 उम्मीदवारों के 650 या उससे ज्यादा अंक हैं। 10,160 उम्मीदवारों ने 600 से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 90,780 उम्मीदवारों ने 500 से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में किया गया बदलाव
NTA ने बताया कि इस बार रिजल्ट प्रक्रिया को दोबारा डिजाइन किया गया था। कई चरणों को एक के बाद एक करने के बजाय समानांतर रूप से पूरा किया गया। प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी की गई थी और 25 से 28 जून तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था।
इसके बाद 13 से 15 जुलाई तक उम्मीदवारों की स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स प्रदर्शित किए गए। 16 जुलाई को फाइनल आंसर की जारी की गई और इसी दिन NEET UG 2026 का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया।

