वायरल वीडियो

बेंगलुरु : IAS अधिकारी पर पब में पुलिस के साथ गालीगलौज और हाथापाई करने का मामला दर्ज

आंध्र प्रदेश के एक IAS ऑफिसर विकास मर्मत पर बेंगलुरु के एक पब में पुलिस के साथ गाली देने दुर्व्यवहार और हाथापाई करने का मामला दर्ज हुआ है. बेंगलुरु के कबब्बन पार्क पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक बार में यह घटना आधी रात के बाद हुई. बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच CCB की पुलिस टीम रुटीन चेकिंग और पब के संचालन के समय की जाँच के लिए वहाँ पहुँची थी. पुलिस वहाँ मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही थी और उम्र की पुष्टि के लिए आईडी कार्ड मांग रही थी. जाँच के दौरान जब विकास मर्मत और उनके दोस्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने खुद के आईएएस अधिकारी होने का रौब दिखाया. बस इसी बात पर बहस हो गई और आईएएस अधिकारी और उनके साथियों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को गालियाँ दीं और उनके साथ कथित तौर पर हाथापाई की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *