दरभंगा

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक

राशन कार्ड निर्माण, सहयोग शिविर, टीवी मुक्त भारत अभियान एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की हुई समीक्षा

लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन एवं विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

दरभंगा:13 जुलाई 2026  समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों, जन शिकायतों, विकासात्मक योजनाओं तथा सहयोग शिविर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, न्यायालयों में लंबित वाद, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एसी/डीसी बिल, सहकारिता, कृषि, राजस्व एवं जन शिकायतों से संबंधित मामलों की विभागवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ।

जिलाधिकारी ने कहा कि दरभंगा जिले में राशन कार्ड बनाए जाने हैं। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र परिवारों से आवेदन प्राप्त करने एवं निर्धारित समय में उनका निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में टीवी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) के लिए भूमि उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 15 जुलाई को जिले में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन संभावित है। इसको लेकर सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को तैयारियों का नियमित अनुश्रवण करने तथा सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आगामी सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्धारित समय के भीतर आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक समाहर्ता सुश्री कल्पना रावत, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पवन कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *