दरभंगा।:संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य 2024-26 सत्र के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम आज 13 जुलाई को घोषित कर दिया गया है। मुख्यालय के एकमात्र परीक्षा केंद्र शिक्षा शास्त्र विभाग में 25 जून तक दो पालियों में इसकी परीक्षा ली गयी थी। करीब 18 दिनों बाद रिजल्ट प्रकाशित कर दिया गया। कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय ने सबसे पहले कम्प्यूटर पर रिजल्ट को डिसप्ले कर अवलोकन किया।
उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि कुल 283 छात्रों में 243 उत्तीर्ण हुए हैं।शेष नौ छात्र असफल एवं 24 अनुपस्थित रहे थे जबकि सात का परिणाम लम्बित रह गया।
रिजल्ट प्रकाशित करने के मौके पर कुलपति के अलावा डीन प्रो. पुरेन्द्र वारीक, धर्मशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार झा, कुलसचिव डॉ दिनेश झा, ओएसडी डॉ रामसेवक झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ निहार रंजन सिंहा, सुनील सिंह, गोपाल उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

