स्थानीय

मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित ‘दरभंगा जिला स्तरीय रेड रन-2026 प्रतियोगिता’ में 70 से अधिक व्यक्तियों की हुई सहभागिता

रेड रन-2026 के पुरुष वर्ग में सीएम कॉलेज के आलोक कुमार तथा महिला वर्ग में एमआरएम कॉलेज की मुस्कान कुमारी ने पाया प्रथम स्थान

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा परिसर में ‘दरभंगा जिला स्तरीय रेड रन-2026 प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसमें दरभंगा जिला के रेड रिबन क्लब के नोडल पदाधिकारी डॉ. आरएन चौरसिया, एनएसएस समन्वयक- 02 डॉ. शबनम कुमारी, एनएसएस पदाधिकारियों में पीजी इकाई के डॉ. सोनू राम शंकर, सीएम साइंस कॉलेज के डॉ. युगेश्वर साह, आरबी जालान बेला कॉलेज के प्रो. शिव नारायण राय, जेके कॉलेज, बिरौल के डॉ. शंभू पासवान, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना से रिसोर्स पर्सन शिवम कुमार, 34 प्रतिभागियों सहित कुल 70 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया।

दौड़ प्रतियोगिता को डॉ. आरएन चौरसिया एवं डॉ. शबनम कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। रेड रन के पुरुष वर्ग में सीएम कॉलेज के आलोक कुमार-प्रथम, महात्मा गांधी कॉलेज के मणि रंजन पासवान-द्वितीय, आरबी जालान बेला कॉलेज के वीरेन्द्र कुमार-तृतीय, सीएम साइंस कॉलेज के अमन कुमार-चतुर्थ तथा आरबी जालान बेला कॉलेज के सुजीत कुमार ने पंचम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में एमआरएम कॉलेज की मुस्कान कुमारी- प्रथम, शुभ लक्ष्मी कुमारी- द्वितीय एवं राजलक्ष्मी कुमारी- तृतीय स्थान, सीएम साइंस कॉलेज की सुनिधि गुप्ता-चतुर्थ तथा आरबी जालान कॉलेज की मौसम कुमारी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। सभी 10 सफल छात्र-छात्राओं को एड्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से सामान्य ज्ञान दर्शन, श्रेष्ठ निबंध, भाषण कला, व्यक्तित्व विकास आदि 8-8 पुस्तकों का सेट एवं रैंक प्रमाण पत्र प्रदान कर हौसला-अफजाई किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को आयोजक द्वारा सहभागिता प्रमाण-पत्र दिया गया।

डॉ. चौरसिया ने बताया कि युवाओं में एचआईवी/एड्स एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता हेतु राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, नई दिल्ली के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। एनएसएस समन्वयक-02 डॉ. शबनम कुमारी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एड्स जागरूकता, स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक जीवन शैली को बढ़ावा देना है। दौड़ प्रतियोगिता के प्रारंभ में संसाधन पुरुष शिवम कुमार ने रेड रन-2026 के नियमों से प्रतिभागियों को अवगत कराते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता 01 से 22 जुलाई के बीच बिहार के सभी 38 जिलों में आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *