
दरभंगा। बहादुरपुर प्रखंड स्थित पतौर थाना क्षेत्र के क् चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बम बिस्फोट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को चारो ओर से घेरकर पुलिस अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।एहतियात के तौर पर भारी बताते चले की पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद के पहलू को भी खंगाल रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घायलों की पहचान पतौर थाना क्षेत्र के चंचल नगर निवासी लक्ष्मी पासवान के पुत्र रामबाबू पासवान और सियाकांत के पुत्र भोला पासवान के रूप में हुई है। दोनों मजदूर निर्माणाधीन चारदीवारी में स्ट्रिंग खोलने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान लोहे की रॉड में टंगा एक झोला दिखाई दिया। तो मजदूरों ने झोले को हटाने की कोशिश की इसी बिच अचानक से उस झोले में जोरदार विस्फोट हो गई और दो मजदूर घायल हो गए।धमाका इतना तेज था के आसपास के लोग बिस्फोट की आवाज सुनकर दहशत में आ गए। मिली जानकारी के अनुसार घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत ही ईलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिस जमीन पर चारदीवारी का निर्माण हो रहा था वह मो. शाहिद की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है इस जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है की वर्ष 2008 में मो शाहिद ने शेर मोहममद से जमीन खरीदी थी, लेकिन वर्ष 2025 में उसी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री डॉ. रफीक के नाम किए जाने के बाद विवाद और गहरा गया। स्थानीय लोगों का मानना है घटना का संबंध इसी पुराने जमीन विवाद से हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुट गई है। झोले में विस्फोटक किसने और कब रखा और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा वरीय पुलिस अधीक्षक, जगुनाथ रेड्डी जल्ला रेड्डी व अन्य पुलिस अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया।
