10 तक प्रथम मेधा सूची में चयनित अभ्यर्थी का होगा नामांकन
सत्र 2026-28 में प्रविष्ट होंगे ये अभ्यर्थी
फोटो – शिक्षाशास्त्र विभाग में काउंसिलिंग कराते चयनित अभ्यर्थी
दरभंगा।
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में शिक्षाशास्त्री कक्षा (सत्र 2026-28) के लिए प्रथम मेधा सूची के चयनित अभ्यर्थियों का काउंसिलिंग सह नामांकन सोमवार से प्रारम्भ हो गया।
विश्वविद्यालय नोडल पदाधिकारी डॉ.रामसेवक झा ने बताया कि शिक्षाशास्त्री कक्षा की प्रथम मेधा सूची में कुल 80 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 3 से 9 जुलाई तक 3,000 ऑनलाइन शुल्क जमा कर अपनी सीट सुरक्षित करनी है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को अगले कार्यदिवस विभाग में उपस्थित होकर आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन कराते हुए नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
राज्य नोडल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम मेधा सूची के चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 4 से 10 जुलाई तक सम्पन्न कराया जाएगा। यदि प्रथम चरण के बाद सीटें रिक्त रहती हैं, तो 14 जुलाई को द्वितीय मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी। शिक्षाशास्त्र विभाग में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत निर्धारित समय 28 जून तक 108 अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा चुके हैं। उन्ही पंजीकृत अभ्यर्थियों का मेधा के आधार पर मैरिट लिस्ट जारी हुआ है।
सोमवार से प्रारम्भ हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन एवं शुल्क जमा कराने का कार्य विभागीय अधिकारियों एवं शिक्षकों की देखरेख में किया गया। शिक्षाशास्त्र विभाग के निर्देशक डॉ.घनश्याम मिश्र ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया को स्वच्छ एवं पार्दर्शी बनाने के लिए एक नामांकन सह जांच समिति का गठन किया गया है। जिसमें शिक्षाशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. रामानंद झा, डॉ. संजीव कुमार झा, कार्यालय सहायक श्रीधर कुमार, नोडल पदाधिकारी डॉ. रामसेवक झा अधिकृत किये गये है।
सोमवार को प्रथम दिन 7 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कर उनका नामांकन शुल्क विश्वविद्यालय एकाउंट में जमा कराया गया।
नामांकन के समय आवश्यक है यह कागजात –
मैट्रिक, इंटरमीडिएट व स्नातक के अंकपत्र एवं प्रमाण-पत्र (छायाप्रति)
स्नातकोत्तर अंकपत्र एवं प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
मूल सीएलसी (CLC)
टीसी (TC)
आवासीय प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
जाति प्रमाण-पत्र (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु)
ईडब्ल्यूएस (EWS) प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
दिव्यांग प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
अन्य आरक्षण/कोटा से संबंधित प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
हाल के 4 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ।
एफिडेविट (नोटरी या मजिस्ट्रेट से)

