दरभंगा:(सुरज ठाकुर)।मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय इकाई के विश्वविद्यालय स्तरीय चुनाव में गौतम झा को विश्वविद्यालय अध्यक्ष तथा आदर्श मिश्रा को विश्वविद्यालय महासचिव चुना गया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बीरेन्द झा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उदय नारायण झा एवं विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्रों के हितों, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं के समाधान तथा छात्र अधिकारों की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

