दरभंगा:द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय महेशा जान दरभंगा मे सखी “वार्ता” कार्यक्रम एवं बाल विवाह मुक्त बिहार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का *मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा, माहवारी स्वच्छता एवं महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें जिला स्तर पर उपलब्ध सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना*।
सखी वार्ता के दौरान लैंगिक विशेषज्ञ डॉली कुमारी एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार DHEW, दरभंगा के द्वारा उपस्थित बालिकाओं को बताया गया कि बाल विवाह एवं दहेज प्रथा एक सामाजिक कुरीतियां होने के साथ-साथ कानूनन अपराध भी है।
साथ ही *महिला हेल्पलाइन 181, बाल विवाह 1098, साईबर क्राइम 1930, एमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में भी जागरूक किया*। माहवारी स्वच्छता से सम्बन्धित जानकारी दी गई और MHM kit का वितरण कराया गया। वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए दी जाने वाली योजनाएं एवं सुविधा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक शिक्षक, शिक्षिका,कार्यालय कर्मी, छात्राएं उपस्थित रहे।

