अन्य

स्थापना दिवस मना• गांव-गांव जाकर युवाओं, महिलाओं, दलितों और समाज को जगाओ  फातमी का भाजपा-जदयू पर हमला,बोले- वोट खरीदे गए, जनता का जनादेश नहीं था

दरभंगा। राष्ट्रीय जनता दल के 30 वें स्थापना दिवस पर रविवार को लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम

राजनीतिक हमलों और चुनावी तैयारियों के संदेश के बीच कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के

राष्ट्रीय अध्यक्ष, मो. अली अशरफ फातमी ने कार्यकर्ताओं से आगामी

विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया पार्टी

की हार जनता के जनादेश से नहीं बल्कि वोट खरीद कर हुई। श्री फातमी ने कहा उनका राजनीतिक सफर

1989 से लालू प्रसाद के साथ जुड़ा है। उन्होंने कहा 1997 में जब राजनीतिक परिस्थितियां बदलीं और

बिहार की सरकार संकट में आई, तब राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया गया। आज पार्टी अपने 30वें स्थापना

दिवस का जश्न मना रही है और कार्यकर्ताओं की ताकत ही इसकी सबसे बड़ी पूंजी है। लोगों को करें जागरूक फातमी ने कहा दरभंगा में चुनाव हारने के

बावजूद हार का अंतर बहुत अधिक नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया चुनाव के दौरान महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देकर वोट प्रभावित किए गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा

वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और

युवाओं, महिलाओं, अतिपिछड़ों तथा दलित समाज को पार्टी से जोड़ने का अभियान तेज करें। उन्होंने कहा मजबूत संगठन ही आगामी विधानसभा

चुनाव में सफलता की कुंजी बनेगा। संगठन विस्तार पर भी हुई चर्चा जिलाध्यक्ष, उदय शंकर यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संगठन को बूथ

स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की

सक्रियता बढ़ाने, आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कहा पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यक्रम को जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव,पूर्व विधायक भोला यादव,पूर्व विधायक डॉ.

फराज फातमी,कुमार राय, विजय प्रकाश,रामचंद्र यादव,गोपाल मंडल, रामनरेश यादव,उमेश राय, जफर इमाम,राशिद

जमाल,चंद्रावती देवी, राजा पासवान,बदरे आलम बदर समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत

में नेताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में बेहतर

प्रदर्शन का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *