अन्य

संतोष साह के निधन पर जिला फुटपाथ बिक्रेता मजदूर संघ के द्वारा बेंता चौक पर एक शोक सभा मे दो मिनट का मौन रखकर दुकानदारों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि 

दरभंगा। दरभंगा जिला फुटपाथ बिक्रेता मजदूर संघ

के उप सचिव (संतोष वैष्णव सेटल,आयकर चौक) के निकट दुकान करने वाले संतोष साह के असमायिक निधन पर रविवार को बेंता चौक के पास शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित किया गया। शोक सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष, कारी गामी ने किया। शोक सभा को संबोधित करते हुए संघ के मुख्य संरक्षक सह हम के दरभंगा जिलाध्यक्षक, आर. के दत्ता ने कहा संतोष साह हमेशा दरभंगा के फुटपाथ दुकानदारों एवं संगठन के दिन में शुरू से ही संघर्षरत थे और अचानक मात्र 42 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के कारण विगत 29 जून को उनका निधन हो गया है। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व एक (नाबालिग बच्चों) पुत्री को छोड़कर स्वर्गवास हो गए। उन्होंने कहा आज महंगाई के युग में जहा एक ओर आयकर चौक के आसपास अन्य होटल वाले

महंगे ऊंचे दर पर प्रति प्लेट भोजन उपलब्ध कराते हैं। वही जनसेवा कार्य के तहत संतोष साह मात्र 50 रू में

लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराते थे। संतोष साह के निधन से गरीबों एवं

संघ के लिए अपूरणीय छति है। शोक सभा के माध्यम

से उनके आत्मा की शांति एवं परिजनों को साहस प्रदान करने की कामना ईश्वर से की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक महेश साह, महानगर अध्यक्ष,शोएब आलम,शंभू सहनी,फूलों

ठाकुर,मो. शहाबुद्दीन,शंभू साह,गीता देवी,सीमा

देवी,काला देवी,राधा कुमारी,बबलू कुमार,संतोष कुमार,राम सहनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *