दरभंगा (सूरज ठाकुर) : दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) के पोस्टमार्टम विभाग में एक युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। मामले की जानकारी के लिए परिजनों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कैमरे पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल, घटना के कारण और परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

