दरभंगा (सूरज ठाकुर) : जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत दोर्जा, बघरा पगहाड़ी में गुरुवार (3 जुलाई) सुबह करीब 8:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ई-रिक्शा पलट जाने से लगभग 60 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई।
घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी।
दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के दोर्जा, बघरा पगहाड़ी में ई-रिक्शा पलटने से लगभग 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

