दरभंगा (सूरज ठाकुर) : जिले के कुशेश्वरस्थान क्षेत्र के पकड़िया गांव के समीप कमलाबलान नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
केठगाम पंचायत के चौकीदार राम प्रसाद पासवान के अनुसार, 2 जुलाई की रात करीब 8 बजे नदी में शव बहते हुए दिखाई देने की सूचना थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 3 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि शव काफी पुराना और गल चुका था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल आसपास के क्षेत्रों से किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना भी नहीं मिली है।
पुलिस शव की पहचान कराने और मामले की जांच में जुटी हुई है।

