Political प्रादेशिक बिहार स्थानीय

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलीं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, निशांत झा। राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन से दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पार्टी संगठन, बिहार विशेषकर मिथिला क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों तथा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने वाली है। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी।

मिथिला की परंपरा के अनुसार डॉ. गुप्ता ने नितिन नवीन को पाग और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का नेतृत्व बिहार के लिए गौरव का विषय है और उनके मार्गदर्शन में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को देशभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है।

डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने बताया कि मुलाकात के दौरान मिथिला क्षेत्र में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा आने वाले समय में संगठन और जनसेवा, दोनों क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *