दरभंगा स्थानीय

मिथिला हार्टिकल्चर कलस्टर को मंजूरी मिलना दरभंगा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि – डा गोपाल जी ठाकुर

मिथिला हार्टिकल्चर कलस्टर से विकसित मिथिला का संकल्प होगा पूरा, सौ करोड़ रुपए से किसानों को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर – डा गोपाल जी ठाकुर

मिथिला हार्टिकल्चर कलस्टर से दरभंगा के विकास का बनेगा रोडमैप , सांसद ने अधिकारयों के साथ की समीक्षा
————————————-

मिथिला हार्टिकल्चर कलस्टर की मिली ऐतिहासिक मंजूरी दरभंगा जिले के केला,आम, लीची तथा मखान जैसी प्रमुख फसलों से जुड़े किसानों के लिए वरदान साबित होगा। इस कलस्टर के माध्यम से सौ करोड़ रुपए की सहायता से दरभंगा तथा मधुबनी जिले के उन्नीस हजार किसानों को आत्मनिर्भर बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
दरभंगा जिले में मिथिला हार्टिकल्चर कलस्टर के सफल क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने लहेरियासराय दरभंगा स्थित संसदीय कार्यालय कक्ष में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी तथा कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करने के बाद उपरोक्त बातें कही है।
सांसद डा ठाकुर ने मिथिला के लिए स्वीकृत 100 करोड़ की हॉर्टिकल्चर उद्यानिकी परियोजना, मखान क्षेत्र के विकास तथा कृषि एवं उद्यानिकी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निदान तथा सफल क्रियान्वयन को लेकर कृषि विभाग के अधिकारयों के साथ समीक्षा करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन,माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के सतत प्रयासों से मिथिला के किसानों, मखान उत्पादकों एवं कृषि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति मिल रही है मिथिला हार्टिकल्चर कलस्टर की मंजूरी इसका ज्वलंत उदाहरण है।
सांसद डा ठाकुर ने कृषि विभाग के अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां के किसानों के द्वारा परंपरागत रूप से आम केला लीची मखान जैसे उत्पादों की खेती किया जाता है लेकिन अब इस कलस्टर के मघ्यम से इन कृषि उत्पादों की नई तकनीक से खेती के साथ साथ इन उत्पादों का प्रसंस्करण पैकेजिंग तथा देश के साथ साथ वैश्विक बाजार उपलब्ध कराए जाएंगे जो यहां के विकास के लिए वरदान साबित होगा।
सांसद डा ठाकुर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी फसलों तथा कृषि उत्पादों के खेती से लेकर बाजारीकरण के लिए किसानों के बीच जागरूकता लाने के लिए किसान चौपाल के माध्यम से अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।
सांसद डा ठाकुर ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित मिथिला के संकल्प को एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता बताते हुए कहा है कि मिथिला हॉर्टिकल्चर कलस्टर को धरातल पर साकार करने के लिए सरकार संकल्पित है।
समीक्षा बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *