प्रादेशिक बिहार राष्ट्रीय स्थानीय

अब टोल फ्री नंबर पर दर्ज होगी जनता की समस्याएं, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने शुरू की नई पहल

न्यूज़ डेस्क, निशांत झा। जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से राज्यसभा सांसद एवं जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने अपने आवासीय कार्यालय के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

जारी सूचना के अनुसार, आम नागरिक अब अपनी समस्या, सुझाव अथवा शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-3456-423 पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच कॉल कर दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर यथोचित कार्रवाई एवं समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इस पहल की जानकारी साझा करते हुए संजय कुमार झा ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक सुविधा और सम्मान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र को और मजबूत बनाता है। इसी सोच के साथ यह टोल फ्री सेवा शुरू की गई है, ताकि लोगों को अपनी बात रखने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने आम लोगों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी समस्याओं एवं सुझावों को सीधे साझा करने की अपील की है। माना जा रहा है कि यह पहल आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित संज्ञान और समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *