दरभंगा

विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर डीएम ने नया खेल भवन का किया निरीक्षण

दरभंगा, 01 अक्टूबर 2026 :-बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर आज जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा नया खेल भवन का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना से संबंधित तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने मतगणना स्थल पर उपलब्ध स्थान, मतगणना कक्ष, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से प्राप्त की।

 

जिला पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि मतगणना कार्य के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय से पूर्ण कर ली जाएं।

 

मतगणना स्थल पर कर्मियों एवं संबंधित व्यक्तियों के प्रवेश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, पलक अभियंता भवन निर्माण विभाग सहित संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *