दरभंगा

एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए भू-अर्जन से संबंधित दावों के निष्पादन को लेकर डीएम ने की समीक्षा

दरभंगा, 01 अक्टूबर 2026:- जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज एलिवेटेड रोड परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन की जाने वाली भूमि से संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में भू-अर्जन के लिए प्रकाशित भूमि की प्रकृति तथा आम रैयतों द्वारा प्रस्तुत किए गए दावों के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक में बताया गया कि एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए भू-अर्जन की जाने वाली कुछ भूमि का प्रकाशन गैर मजरूआ, आम-खास, वकासत एवं केसरे हिंद किस्म के रूप में किया गया है। इस क्रम में संबंधित आम रैयतों द्वारा उक्त भूमि को रैयती भूमि बताते हुए अपने-अपने दावे प्रस्तुत किए गए हैं।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों से प्राप्त दावों एवं आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि भू-अर्जन से संबंधित मामलों का नियमानुसार एवं तथ्यों के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

 

उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को आम रैयतों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों एवं दावों की विधिवत जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने कहा कि भू-अर्जन की प्रक्रिया में संबंधित सभी पक्षों द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिलेखों एवं दस्तावेजों का समुचित परीक्षण किया जाए तथा राजस्व अभिलेखों एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों के आधार पर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने बैठक में गठित/संबंधित समिति के सभी सदस्यों को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से अपेक्षित जांच एवं कार्रवाई पूर्ण करते हुए ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

 

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, संबंधित डीसीएलआर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *