
दरभंगा। लहेरियासराय स्थित धरनास्थल पर अभियान के संयोजक उमेश राय के नेतृत्व में दरभंगा एम्स बनाओ अभियान, नागरिक समाज, दरभंगा के आह्वान पर एम्स निर्माण को लटकाने के विरोध और प्रधानमंत्री के घोषणा अनुसार समय से पूरा करने की मांग को लेकर दो दिवसीय जन सत्याग्रह के प्रथम दिन सीपीआई के जिला सचिव नारायण जी झा ने कहा लोकसभा चुनाव से पहले 13 नवंबर 2024 को प्रधानमंत्री द्वारा एम्स के शिलान्यास के मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा 3 बर्ष में निर्माण पूरा करके चिकित्सा प्रारम्भ करने का घोषणा हुआ लेकिन अभी तक मिट्टी भराई भी शुरू नहीं हुई।दरभंगा एम्स बनाओ अभियान,नागरिक समाज, दरभंगा,संयोजक,उमेश रॉय ने कहा सरकार प्रधानमंत्री के घोषणा अनुरूप तीन बर्ष के अंदर इलाज शुरुआत कराने की ब्यवस्था करें, सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप भगत ने कहा दरभंगा एम्स के साथ घोषणा हुई अन्य एम्स में इलाज भी शुरू हो गया लेकिन दरभंगा एम्स का सिर्फ मुख्य दरवाजा का निर्माण हुआ हैं। वक्ताओ में गोपाल ठाकुर,सुजीत कुमार आचार्य,लक्ष्मेश्वर सिंह ‘पप्पू ‘सुभाष पासवान,रामबृक्ष यादव,गंगा मंडल,बिश्वनाथ मिश्र,बरुन कुमार झा, सुजीत झा,मणिकांत झा, राम चंद्र यादव,प्रो राहत अली,राधे श्याम सिंह,बीरेंद्र यादव,शौकत अली,शिव कुमार सिंह,हरे कृष्ण राम, मुरतुजा राइन सहित अन्य उपस्थित थे।
