
दरभंगा। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 3 एम्स के नए सत्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी पूर्व मंत्री हरि सहनी एमएलसी सर्वेश कुमार विद्यालय के प्राचार्य ऋषि रमन सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य ऋषि रमन के द्वारा सांसद डा ठाकुर सहित अन्य सभी अतिथियों का पाग,अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
सांसद डा ठाकुर ने कहा केंद्रीय विद्यालय के उद्घाटन के साथ क्षेत्र के विद्यार्थियों, अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा का एक नया अवसर प्राप्त होगा जो जिले एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक–3 की स्थापना से स्थानीय विद्यार्थियों को आधुनिक, संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा बिहार में पहले मात्र 16 केंद्रीय विद्यालय संचालित थे लेकिन 2026 के बजट में 19 नए केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी दी गई, उसके लिए 2135 करोड़ रु का आवंटन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने 196 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृति दी, अब देश स्तर पर लगभग 14 सौ केन्द्रीय विद्यालय संचालित है जो गर्व का विषय है।
सांसद डा ठाकुर ने देश में नई शिक्षक नीति की जमकर सराहना करते हुए कहा 2026-27 के बजट में शिक्षा मद में 1.39.289.48 करोड़ रुपए आवंटित किए गए जो इस बात के प्रमाण है देश में शिक्षा और नवाचार को बढ़ाने के लिए मोदी सरकार तत्पर है। स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने इस केंद्रीय विद्यालय को बहादुरपुर विधानसभा के लिए वरदान बताते हुए कहा केंद्र सरकार के सात साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति इस योगदान के लिए जितनी सराहना की जाए वह कम है। इस केंद्रीय विद्यालय के लिए स्थानीय सांसद डा गोपाल जी ठाकुर को विदेश तौर पर धन्यवाद दिया। विधान पार्षद, हरि सहनी एवं सर्वेश कुमार ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया।
