दरभंगा: बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा विमान हादसा टल गया। मुंबई से दरभंगा पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। रनवे पर उतरते समय विमान के एक पहिए का टायर अचानक फट गया। उस समय विमान में करीब 150 यात्री सवार थे।
टायर फटने के बाद विमान कुछ दूरी तक रनवे पर घिसटता रहा, जिससे तेज आवाज हुई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित रोक लिया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट का ग्राउंड स्टाफ और अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गया तथा सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल विमान के टायर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।
आशुतोष झा

