अन्य

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास सरकारी अफसरों के अवैध बंगलों पर चला बुलडोजर, रियायती जमीन पर बने थे आलीशान होमस्टे

अहमदाबाद: गुजरात के नर्मदा जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास सरकारी जमीन पर बने पांच अवैध बंगलों को ध्वस्त कर दिया। आरोप है कि वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने रियायती दर पर मिले आवासीय प्लॉटों पर नियमों के विरुद्ध आलीशान बंगले बनाकर उन्हें होमस्टे के रूप में विकसित किया था।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में 13 अधिकारियों को गरुड़ेश्वर में कम कीमत पर आवासीय प्लॉट आवंटित किए गए थे। शर्त थी कि निर्धारित समय के भीतर केवल रहने के लिए मकान बनाया जाएगा। लेकिन जांच में सामने आया कि कई प्लॉटों पर बहुमंजिला बंगले तैयार कर लिए गए, जिनका इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किए जाने के संकेत मिले।

मामले का खुलासा एक RTI आवेदन के बाद हुआ। जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर प्रशासन ने पांच अवैध बंगलों पर बुलडोजर चला दिया। हालांकि दो अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अदालत में चुनौती दी है, इसलिए उनके बंगलों पर फिलहाल कार्रवाई नहीं हुई।

भरूच से भाजपा सांसद मनसुख वसावा ने कहा कि यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन कानून सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *