राम मंदिर चंदा चोरी केस : 5 जून को मंदिर की एक टीम, पुलिस लेकर कर्मचारी अविनाश शुक्ला के घर पहुंची। टीम जब घर से बाहर आई तो काला बैग हाथ में था। बताया जा रहा है कि इस बैग में पैसे थे जो अविनाश के घर से मिले। 7 जून को चंपत राय ने झूठ बोला कि अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। सूत्र बता रहे हैं कि जिस कमरे में चंदा गिनती होती है, उसके बाथरूम में 4 जून को नोटों की गड्डियां मिलीं। यहीं से चंदा चोरी की जांच शुरू हुई। फिर जांच टीम अविनाश शुक्ला के घर पहुंची।

