स्थानीय

दरभंगा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित

दरभंगा। (सुरज ठाकुर) हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) दरभंगा जिला द्वारा शनिवार को नागेंद्र झा स्टेडियम से भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संध्या 5 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित ढंग से भाग लिया।

पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में संघ के जिला कार्यवाह तरुण कुमार झा सहित अनेक पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर भी बल दिया गया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *