अर्थ

10 gram Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी तेजी, खरीदने से पहले जाने आज कितने बढ़ गए भाव?

डेस्क: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की जा रही है। MCX पर 10 ग्राम सोना 1069 रुपए की बढ़त के साथ 1,37,294 रुपए और चांदी 316 रुपए तेजी के साथ 1,79,040  रुपए प्रति किलोग्राम पर है। ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 3,925 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 50.40 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी।

ग्लोबल मार्केट में सोना चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 3,883.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,885.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 38.80 डॉलर की तेजी के साथ 3,924.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 50 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 50.06 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.31 डॉलर की तेजी के साथ 50.37 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोना 2,200 रुपए और टूटा, चांदी के भाव स्थिर
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में जारी रहा। कमजोर घरेलू बाजार के बीच बृहस्पतिवार को सोना 2,200 रुपए टूटकर 1,43,400 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव बुधवार के बंद भाव 1,45,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से 2,200 रुपए टूटकर 1,43,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गया। हालांकि, चांदी की कीमत 1,87,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *