अन्य

मिल्लत मोहर्रम कमिटी, रहमगंज की ओर से आठ वी एवं नौ वी मोहर्रम पर दो दिन हुआ खेल का आयोजन  पुरानी यादें किया ताज़ा कभी रहमगंज मे अलग ही अंदाज मे निकला था अखाड़ा,सिपल और लकड़ी के चक्के वाली ठेला गाड़ी जिसकी खास पहचान हुआ करती थी

दरभंगा। आठ वी मोहर्रम पर जिला मे जगह जगह हुआ मोहर्रम के खेल का आयोजन किया गया। सात वीं मोहर्रम पर प्रत्येक साल दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी द्वारा नोमाईसी खेल का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ो के द्वारा भाग लिया जाता है। बेहतर खेलों के प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। एवं विभिन्न मोहल्लो मे मोहर्रम के खेल का आयोजन होता है। दूसरी और आठ वीं और नौ वी मोहर्रम पर भी जगह-जगह खेलों का आयोजन देर रात तक होती रही। आठ वी और नौ वी मोहर्रम पर दो दिन रहमगंज मे सचिव- मो. शहाबुद्दीन उर्फ बाबर, अध्यक्ष- मो नूरुद्दीन, एवं कोषाध्यक्ष- हेना खान की देखरेख मे रहमगंज मिल्लत मोहर्रम कमिटी के द्वारा खेल का आयोजन मे खिलाड़ियों ने अपने बेहतर खेलों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, मो. अली अशरफ फातमी ने पहुंचकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष, मो मोनाजिर, उपाध्यक्ष, मो फखरे आलम, मो अरमान सयुंक्त सचिव, रहमगंज अखाड़ा के उस्ताद मो इबरार स्वर्गीय मो मोफीद उस्ताद के पुत्र और सीनियर उस्ताद शोहेल अहमद खा और अखड़िया सुल्तान वारसी, पूर्व उस्ताद मो बस्सो संरक्षक मे मो मोतिउर रहमान मोती, अशरफ अली वारसी ऊर्फ बाबा, मो हासिम, मो नशीम वारसी, मो अब्दुल हादी वारसी, मो नासिर हुसैन , मो दुलारे, मो वसिल्लाह, मो प्यारे, मो जेराजुद्दीन सिकंदर , मो अमजद, मो नेसारुद्दीन, डॉ. मो. शमाउद्दीन, मो तमन्ना, हुसैन खा, एजाज अहमद खा, हुसने अहमद खा मुन्ना, मो नेजामुद्दीन नेजाम, मो हैदर, मो मंजूर, महताब आलम सहित अन्य सैंकड़ो युवाओं और बुजुर्ग लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *