अन्य

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा लहेरियासराय थाना में अनुसंधान बैठक

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा-25 जून को लहेरियासराय थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ थाना के लंबित सभी कांडो का समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में थानाध्यक्ष लहेरियासराय/पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान कांडों में त्वरित गति से निष्पादन हेतु माननीय न्यायालय से वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं समीक्षा के क्रम में संधारित पंजियों क्रमशः – जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, कांड दैनिकी पंजी, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी,केश डायरी, वारंट/ इश्तिहार /कुर्की पंजियों का अवलोकन किया गया एवं अवलोकनोंपरांत निम्न दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में सभी अनुसंधानकर्ता को त्वरित गति से वारंट, इश्तेहार, कुर्की हेतु दिशा निर्देश दिया गया। वारंटी की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश। थाना के प्रतिवेदित कांडो का समीक्षा की गई। सभी पंजी को अद्यतन रखने हेतु निर्देश। कांड का अनुसंधान गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने हेतु दिशा निर्देश कांड दैनिकी अद्यतन रखने का दिशा निर्देश। शराब माफियाओं के क्रय विक्रय पर लगाम लगाने हेतु दिशा निर्देश। थाना क्षेत्र में सघन गश्ती हेतु दिशा निर्देश दिए।

90 दिनों से अधिक दिनों तक लंबित कांडों का अनुसंधान पूर्ण करने हेतु दिशा निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *