अन्य

94 वें जन्म दिवस के अवसर पर 94 वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण अभियान का आगाज  अपने 94 वे जन्मदिन पर सादगी के साथ परिवार के साथ पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाकर समाज को दिया अनूठा संदेश

दरभंगा। खराजपुर पंचायत बहादुरपुर प्रखण्ड के

ग्राम अहिला निवासी वरिष्ठ समाज सेवी, भारतीय

रेलवे से मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत,राजेन्द्र लाल दास ने अपने 94 वें जन्मदिवस के अवसर पर अपने परिवार व स‌माज के सदस्यों के साथ अपने गांव में 94 हरा भरा वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर वृक्षा-रोपण से पूर्व भूमि पूजन करते हुए अपने हाथों से वृक्षारोपण किया। अपने जन्म दिन पर वृक्षारोपण कार्य को मानवीय कार्य बताते हुए

उन्होंने कहा आज वृक्षों की कमी के कारण वायु व जलवायु संकट के कारण सामाजिक, मानवीय

वातावरण दूषित हो रहे हैं और प्रदुषित वायु व जल संकट के कारण मानव जीवनnप्रभावित हो रहे हैं साथ ही मानव व जीव-

जन्तु की आयु काफी कम हो रही है। इस अवसर पर पारिवारिक सदस्यों के अलावा समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर जन्मदिन की बधाई, शुभकामना दी। इस अवसर पर डॉ श्याम किशोर दास, रमेश कांत दत, हरे कृष्ण लाल दास उमेश कुमार दत आर के दत्ता हम जिलाध्यक्ष, मंगलदीप संजय कुमार दास भूपेंद्र कुमार ठाकुर शशिशेखर दास, चंद्रशेखर दास चुन्ना , राजू जी, इंदू शेखर दास आभा दास, सुजीत कुमार दत, घनश्याम पंडित आशा दास विनय कुमार मलिक सेवानिवृत जनरल मैनेजर उद्योग विभाग बिहार सरकार सहित कई दर्जन परिवार एवं आसपास के गणमानी लोग मौजूद रहकर इस पल के गवाह बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *