डेस्क:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (National Eligibility cum Entrance Test-Undergraduate) (NEET UG) 2026 के फीस रिफंड को लेकर एक महत्वपूर्ण सुरक्षा और प्रक्रियात्मक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सभी पात्र उम्मीदवारों की रिफंड राशि सीधे उन्हीं बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिन्हें उम्मीदवारों ने आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर दर्ज और सत्यापित किया है. इसके साथ ही, एजेंसी ने उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है जिन्होंने पंजीकरण के दौरान बैंकिंग विवरण भरने में गलती कर दी थी; ऐसे छात्रों को आगामी परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने विवरण में सुधार करने के लिए एक अतिरिक्त ‘करेक्शन विंडो’ (संशोधन का अवसर) दी जाएगी.

