नई दिल्ली | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET UG Re-Exam 2026 का एडमिट कार्ड जारी किए जाने के कुछ ही घंटों बाद आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्या सामने आई। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने लॉगिन और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत की शिकायत की है।
छात्रों के अनुसार वेबसाइट बार-बार स्लो हो रही है, कई बार पेज खुल नहीं रहा है और कुछ अभ्यर्थियों को सर्वर एरर का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर भी उम्मीदवारों ने NTA की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है।
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद एक साथ लाखों उम्मीदवारों के लॉगिन करने से ऐसी समस्या अक्सर देखने को मिलती है। अभ्यर्थियों को घबराने के बजाय कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करने की सलाह दी गई है।
21 जून को होगी परीक्षा
NEET UG Re-Exam 2026 का आयोजन 21 जून को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक एक ही पाली में होगी। इस बार उम्मीदवारों को कुल 195 मिनट का समय दिया जाएगा, जो पहले की तुलना में 15 मिनट अधिक है।
अभ्यर्थियों के लिए सलाह: वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो देर रात या सुबह के समय पुनः लॉगिन करने का प्रयास करें।
आशुतोष झा

