
दरभंगा। शुक्रवार को यामाहा एजेंसी में मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या का खुलासा,पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार,लाइव हत्या का सीसीटीवी वीडियो भी आया था सामने दरभंगा से बड़ी खबर अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत यामाहा एजेंसी में मैनेजर मो फैज़ अहमद की मोटरसाइकिल के शॉकर से पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ,राजीव कुमार ने बताया हत्या का आरोपी एजेंसी का ही पूर्व कर्मचारी सोनू पासवान है। उसे पहले एजेंसी के मालिक ने मैनेजर व पुरानी मुंसफी निवासी,मो. फैज़ अहमद के कहने पर नौकरी से निकाल दिया था। इसी बात को लेकर उसके मन में पहले से ही रंजिश थी। साथ ही कुछ पैसों के लेनदेन को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार,घटना वाले दिन आरोपी सोनू पासवान हत्या से करीब एक घंटे पहले एजेंसी पहुंचा। मौका मिलते ही मोटरसाइकिल के शॉकर से फैज़ अहमद पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की और देर रात आरोपी के पास से स्कूटी, मोटरसाइकिल के शॉकर और कैंची एजेंसी से बरामद की। इसके बाद उसे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
