राष्ट्रीय

राजस्थान के Health Minister की फिसली जुबान: ‘प्रसूता नाचते हुए आई थीं क्या?’ भड़का सियासी बवाल

डेस्क:राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। “क्या ये गर्भवती महिलाएँ PBM अस्पताल में गंभीर हालत में पहुँची थीं, या नाचते-गाते हुए आई थीं?” स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह की इस टिप्पणी ने राजस्थान में राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है। बीकानेर के PBM अस्पताल में हाल ही में माँ बनी छह महिलाओं की बिगड़ती हालत के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए की गई यह टिप्पणी असंवेदनशील मानी जा रही है, जिससे राज्य की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर सवाल और तेज़ हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *