डेस्क:पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए शनिवार का दिन भारी हलचल और कानूनी संकटों से भरा रहा। एक तरफ जहाँ पुलिस ने टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) सुमित रॉय की तलाश में उनके कोलकाता स्थित आवास पर छापेमारी की, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पार्टी के एक और कद्दावर विधायक मदन मित्रा के कई ठिकानों पर धावा बोल दिया। खबरों के मुताबिक, शालबोनी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कोलकाता पुलिस के जवानों के साथ मिलकर सुबह-सुबह तलाशी अभियान चलाया। तलाशी पूरी करने के बाद पुलिस टीम वहां से चली गई।

