डेस्क:पंजाब की सियासत में एक बार फिर बड़ी हलचल शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव अपने निर्धारित समय (फरवरी 2027) से पहले, इसी साल नवंबर 2026 में हो सकते हैं। बठिंडा में एक विशाल रोड शो को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह बात कही। इसके साथ ही उन्होंने आगामी चुनावों के लिए भगवंत मान को ही पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया है।

