अन्य

बिहार से विधानपरिषद के लिए एनडीए के सभी 9 उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन पर सांसद ने जताया हर्ष बिहार में एनडीए गठबन्धन का सर्वत्र बोलबाला : डा गोपाल जी ठाकुर


दरभंगा। बिहार विधानपरिषद् के चुनाव के लिए दस क्षेत्रों के लिए एनडीए गठबन्धन के सभी नौ उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन बिहार में एनडीए गठबन्धन की एकजुटता तथा मजबूती का प्रमाण है। विधान परिषद के लिए एनडीए उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचित होना इस बात का परिचायक है कि बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए गठबन्धन को मजबूती मिल रही है।
भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी के सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने एनडीए प्रत्याशियों के निर्वाचन को बिहार की राजनीति के लिए दूरगामी संदेश बताते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा जदयू तथा लोजपा ने समाज के सभी वर्गों को उम्मीदवारों के चयन में प्राथमिकता दी है यही कारण है कि एनडीए के सभी नौ उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख,भोजपुरी कलाकार पवन सिंह, अनिल ठाकुर,शीला पंडित एवं जदयू के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार,भारती मेहता शिवरानी प्रजापति, ललन प्रसाद के साथ लोजपा के अशरफ अंसारी के विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचन किए जाने पर बधाई देते हुए कहा आने वाले समय में बिहार की विकास में इन लोगों का महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *