डेस्क:भारत के स्वदेशी रक्षा कार्यक्रम को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के एक आंतरिक ऑडिट में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस Mk1A प्रोग्राम के लिए सप्लाई किए जाने वाले पार्ट्स की 199 टेस्ट रिपोर्ट नकली (Fake) पाई गई हैं। इस धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद HAL ने हैदराबाद की एक वेंडर कंपनी के खिलाफ बेंगलुरु में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला सीधे तौर पर देश के सबसे महत्वपूर्ण फाइटर जेट प्रोजेक्ट की सुरक्षा और क्वालिटी कंट्रोल से जुड़ा है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

