अन्य

जिला परिषद दरभंगा के अध्यक्ष पद पर रेणू देवी पुन निर्विरोध निर्वाचित जिलाधिकारी कौशल कुमार ने प्रदान किया निर्वाचन प्रमाण-पत्र, दिलायें पद गोपनीयता एवं मद्यनिषेध की शपथ

दरभंगा। समाहरणालय दरभंगा परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभा कक्ष में आज जिला परिषद, दरभंगा के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। नामांकन प्रक्रिया में केवल रेणु देवी का नाम आया, जिसको दो सदस्यों ने इनके प्रस्ताव का समर्थन किये। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद रेणू देवी को जिला परिषद, दरभंगा के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया प्रेक्षक सह अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, समस्तीपुर, राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति एवं निगरानी में संपन्न हुई। निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बाद जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रेणू देवी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए

नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। बिहार सरकार की मद्यनिषेध नीति के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मद्यनिषेध की शपथ भी दिलाई गई।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में रेणू देवी को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी। बताते चले 47 सदस्यीय दरभंगा जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य रेणु देवी एक मात्र उम्मीदवार उपस्थित रही और उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला परिषद अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रेणू देवी अपने समर्थक 29 जिला परिषद सदस्यों के साथ अंबेडकर सभागार पहुंचीं। निवर्तमान अध्यक्ष सीता देवी सहित उनके खेमे का एक भी जिला परिषद सदस्य सदन में उपस्थित नहीं हुआ। निर्धारित नामांकन का समय दोपहर 12:15 बजे से 12:45 बजे तक निर्धारित किया गया था। रेणू देवी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन के प्रस्तावक हायाघाट की जिला परिषद सदस्य काजल देवी बनीं, समर्थक जिला परिषद सदस्य डॉ. नंदकिशोर झा ‘बेचन’ रहे। इस अवसर पर जीत के बाद जिला परिषद सदस्य, सागर नवदिया सहित अन्य सदस्यों ने रेणू देवी को जीत का माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनायें दी।

मौके पर अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन,दरभंगा, सलीम अख्तर,उप निदेशक जनसंपर्क, सत्येंद्र प्रसाद,जिला पंचायती राज पदाधिकारी,पवन कुमार यादव सहित जिला प्रशासन के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *