डेस्क:एयर इंडिया ने बुधवार को एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उसने AI-171 विमान हादसे के पीड़ितों के परिवारों पर आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने से पहले अंतिम मुआवज़ा पैकेज स्वीकार करने के लिए कोई दबाव नहीं डाला है। एयर इंडिया का यह स्पष्टीकरण तब आया है जब गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी (जिनकी इस हादसे में मौत हो गई थी) की बेटी राधिका मिश्रा ने टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि एयर इंडिया पीड़ितों के परिवारों पर अंतिम मुआवज़ा पाने के बदले एयरलाइन पर मुकदमा करने का अपना अधिकार छोड़ने के लिए दबाव डाल रही है।

