राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी के ईंधन बचत आह्वान पर केंद्रीय मंत्रियों ने दिया ईंधन संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश

डेस्क:नई दिल्ली, 10 जून 2026। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने नई दिल्ली में एक साथ कार से यात्रा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग के आह्वान के तहत एक जिम्मेदार संदेश दिया। दोनों मंत्री एक साथ कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हुए। ईंधन बचत को जनआंदोलन बनाने का संदेश
केंद्रीय मंत्रियों का यह कदम केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की प्रत्येक बूंद बचाने तथा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *