अन्य

दरभंगा में शारदीय (खरीफ) महाअभियान 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ खेत बचाओ अभियान’ के तहत मिट्टी की सेहत सुधारने और उन्नत कृषि तकनीकी अपनाने पर दिया गया जोर

दरभंगा। कृषि विभाग, दरभंगा के तत्वावधान में आज जिला स्तर पर शारदीय (खरीफ) महाअभियान 2026 सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी, कौशल कुमार द्वारा दीप जलाकर किया गया। इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य खरीफ सीजन में किसानों को आधुनिक तकनीकी,जैविक खेती और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर कृषि उत्पादन को बेहतर और टिकाऊ बनाना है। खेत बचाओ अभियान पर सबसे अधिक बल दिया गया। कृषि विशेषज्ञों, अधिकारियों ने इस बात को रेखांकित किया रसायनों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार घट रही है। मिट्टी स्वास्थ्य,पोषण, मिट्टी की सेहत को बचाने के लिए एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन और जैविक खेती को अपनाने की अपील की गई। समापन पर परियोजना निदेशक, आत्मा, दरभंगा द्वारा सभी आगत अतिथियों, वैज्ञानिकों, विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *