
दरभंगा। जिलाधिकारी, कौशल कुमार ने सदर प्रखंड वाली सड़क के जल जमाव निकासी के लिए हुए संभीर, जलजमाव पर प्रशासन सख्त, 7 दिन में दो बड़े नाले पूरा करने का अल्टीमेटम सदर में 3-4 फीट जलजमाव पर प्रशासन सख्त, 7 दिन में दो बड़े नाले पूरा करने का अल्टीमेटम, चार बड़े पंप से होगी पानी निकासी, स्थायी समाधान पर फोकस; भोलू यादव के नेतृत्व में चल रहे भूख हड़ताल प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद चौथे दिन हड़ताल जूस पिलाकर समाप्त कराया गया। दरभंगा के सदर प्रखंड में तीन से चार फीट तक जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने स्पष्ट कहा कि यह वर्षों पुरानी समस्या है। पूर्व में एक बार पानी की निकासी कर दी गई थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण फिर से स्थिति बिगड़ गई। जिलाधिकारी ने बताया अब इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए सदर क्षेत्र में दो बड़े नालों का निर्माण कराया जा रहा है। पहला नाला सदर प्रखंड से दाल मिल तक और दूसरा कटरहिया क्षेत्र में बनाया जा रहा है। दोनों निर्माण एजेंसियों (संवेदकों) को सात दिनों के भीतर कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया की पानी के निकासी को तेज करने के लिए चार बड़े पंप भी मंगवाया गया है। जिसकी मदद से जमा पानी को नालों के जरिए बाहर निकाला जाएगा। दूसरी ओर, जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश भी जारी है। स्थानीय भोलू यादव के नेतृत्व में भूख हड़ताल लगातार चौथे दिन भूख हड़ताल समाप्त किया गया। उन्होंने लगातार इस मुद्दे को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाए रखा। मिली जानकारी के अनुसार, एक नाले का निर्माण मुख्यमंत्री समग्र योजना के तहत लगभग 1 लाख 34 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा है। वही दूसरा नाला नगर निगम द्वारा बनवाया जा रहा है।प्रशासन का दावा है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद सदर क्षेत्र को जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
