राष्ट्रीय

PoK में भुखमरी और तनाव, भारत में ज़ोजिला टनल का जश्न… LoC से बंटे दो कश्मीर की बदलती हकीकत

डेस्क:लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के दोनों ओर पिछले 24 घंटों में जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे 1947 में एक ही भूभाग से अलग हुए दो हिस्सों की बिल्कुल विपरीत हकीकत बयां करती हैं। एक तरफ जहां पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के शहर हिंसा, दमन और विरोध की आग में झुलस रहे हैं, वहीं महज 100 किलोमीटर दूर भारतीय हिस्से में विकास, आधुनिक इंजीनियरिंग और आर्थिक समृद्धि का जश्न मनाया जा रहा है। इसके पूरा होने पर यह एशिया की सबसे लंबी दोनों तरफ़ से चलने वाली (bidirectional) टनल बन जाएगी। हर मौसम में खुली रहने वाली ज़ोजिला टनल J&K को लद्दाख से जोड़ेगी। यह तुलना महज दो अलग घटनाओं की नहीं है, बल्कि दो अलग शासन व्यवस्थाओं और उनके इरादों की कहानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *