उत्तर प्रदेश

CM आवास योजना और आयुष्मान भारत कवर..UP की तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ितों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला

डेस्क:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए एक अभूतपूर्व कल्याणकारी खाका तैयार कर रही है। राज्य सरकार ने समाज की सबसे ज़रूरतमंद और पीड़ित महिलाओं—जिनमें तीन तलाक (Triple Talaq) से प्रभावित, एसिड अटैक (Acid Attack) की शिकार और बेसहारा या परित्यक्त (Abandoned) महिलाएं शामिल हैं—को मुख्यधारा में लाने के लिए एक विशेष योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। इस संवेदनशील पहल के तहत पात्र पीड़ित महिलाओं को न केवल सुरक्षित छत (आवास) मुहैया कराई जाएगी, बल्कि उनके संपूर्ण इलाज और स्वास्थ्य सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सरकार उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *