दरभंगा : सिंहवाड़ा थाना पुलिस की कार्यशैली और कई आपराधिक मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ता वैद्यनाथ भगत का आमरण अनशन लगातार जारी है। अनशनकारियों ने 6 सूत्री मांग-पत्र जारी कर सीआईडी जांच, डॉक्टर पर कार्रवाई और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के सम्मान की मांग उठाई है।
ये हैं 6 प्रमुख मांगें
1.झूठे मुकदमों की सीआईडी जांच
अनशनकारियों का आरोप है कि सिंहवाड़ा थाना में दर्ज *कांड संख्या-135/26* और *कांड संख्या-136/26* झूठे हैं। इन दोनों मामलों की सीआईडी से जांच कराकर दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की गई है।
2. डॉक्टर पर फर्जी इंज्यूरी का आरोप
सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सुबोध राय पर अवैध इंज्यूरी रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि इसी फर्जी रिपोर्ट के आधार पर *थाना कांड सं०-289/25* में *BNS-109* की धारा लगाई गई। मांग है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो।
3. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को सम्मान
जिला शांति समिति की बैठक में मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष, प्रमंडलीय अध्यक्ष और प्रमंडलीय प्रभारी समेत सभी सदस्यों को पूर्व सूचना देकर बुलाने की मांग की गई है। अनशनकारियों ने कहा कि मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को प्रशासन उचित सम्मान दे।
4. पुलिसकर्मी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
राधा-कृष्ण मंदिर परिसर के किरायेदार राम भरोस ठाकुर को मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप सिंहवाड़ा थाना के पुलिसकर्मी दिलीप सिंह पर लगा है। आरोप है कि नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद दीपू उर्फ छोटू सिंहा और सुजीत राय के उकसावे पर यह कार्रवाई हुई। मामले की सीआईडी जांच की मांग की गई है।
5. नाबालिग बच्चियों के अपहरण पर सख्ती
अनशनकारियों ने मांग की है कि नाबालिग बच्चियों के अपहरण की घटनाओं को बाल-व्यापार, बाल-विवाह और बाल-यौनशोषण से जोड़कर देखा जाए। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों को प्रेम-प्रसंग बताकर उपहासपूर्ण रवैया अपनाने पर रोक लगे। साथ ही पीड़ित परिवारों की खोजबीन और बयान के लिए निःशुल्क सरकारी व्यवस्था की जाए।
इस संबंध में जिला प्रशासन और वरीय पुलिस अधीक्षक का आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।
