डेस्क:अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमाई संघर्ष और तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। बुधवार को अफगानिस्तान ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने देश के भीतर नए सिरे से घातक हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में कम से कम 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस सैन्य कार्रवाई की पुष्टि करते हुए विस्तृत जानकारी साझा की। मुजाहिद के मुताबिक, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और ड्रोनों ने अफगानिस्तान के तीन प्रमुख सीमावर्ती प्रांतों को निशाना बनाया- खोस्त (Khost), कुनार (Kunar), पक्तिका (Paktika)।

