अन्य

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने छह घंटे तक शव रखकर प्रदर्शन किया, अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा

डेस्क:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरीचौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ बच्चे को जन्म देने के कुछ ही देर बाद एक 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर शव रखकर भारी विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं, इस मुद्दे को लेकर सूबे की सियासत भी गरमा गई है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान देवरिया जिले के बेलवा डुबौली गांव निवासी नीलम निषाद (28) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *